रोहतक। जिले के गांव मोखरा खेड़ी व भालौठ गांव में चोरी की वारदात हुई है। एक मकान का ताला तोड़कर चोर 72 हजार 500 रुपये की नकदी निकाल कर ले गए, जबकि भालौठ गांव के खेत से चोर दो हार्स पॉवर की मोटर, दो वॉल व पंखा उतारकर ले गए। इस संबंध में बहुअकबरपुर व आईएमटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस को दी शिकायत में मोखरा खेड़ी निवासी अमरलाल ने बताया कि वह दोनों पैरों से अपाहिज है। घर से 72 हजार 500 रुपये चोरी हो गए, जो डाकघर से लेकर आया था। वहीं, भालौठ गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसने पाकस्मा मोड़ पर जमीन तीन साल के पट्टे पर ले रखी है। जहां कोठड़े में दो हार्सपावर की मोटर, दो वॉल व एक छत का पंखा था, जिनको रात को अज्ञात लोग चुराकर ले गए।