महम। वार्ड 13 निवासी तिलक राज के साथ साइबर फ्रॉड करते हुए ठगों से उसे 7 लाख 80 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मोबाइल रिसेट हो गया था। मोबाइल ऑन किया तो किसी अज्ञात द्वारा भेजा गया लिंक मिला। उस पर क्लिक किया तो उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया और खाते से 7 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी किए जाने का मैसेज मिला। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू की है।