रोहतक। पीजीआई की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में तैनात ओटी टेक्नीशियन अशोक गुलाटी ने दिवंगत भाई सुरेंद्र गुलाटी की स्मृति में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में वाटर कूलर दान किया। इस पहल से मरीजों व उनके तीमारदारों को शीतल जल की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ करने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर ओपीडी में पहुंचे। हिमांशु ग्रोवर ने सबसे पहले स्वयं इस वाटर कूलर से जल ग्रहण कर सेवा कार्य की शुरुआत की। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि पीजीआईएमएस परिवार सिर्फ इलाज ही नहीं, इंसानियत की पाठशाला भी है। मौके पर निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डॉ. आशीष देवगन, डॉ. राजेश रोहिल्ला व अन्य उपस्थित रहे। संवाद