फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के 78 एचकेआरएन कर्मियों को डेढ़ माह से वेतन नहीं

Thu, 04 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस के एचकेआरएन कर्मचारी वेतन की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ माह से लगभग 78 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में दिक्कत के कारण एचकेआरएन कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। हर माह एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन के लिए टेंडर होता है। 24 नवंबर को एचकेआरएन मुख्यालय की तरफ से उनको इस संबंध में जानकारी मिली थी। पंचकूला स्थित मुख्यालय से ही कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए मिले निर्देशोें के अनुसार औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इसके बाद पंचकूला मुख्यालय को डाटा भी भेज दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है। दूसरी तरफ वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी परेशान हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उमेश यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें