रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कोरोना से बचाव में जुटे योद्धाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का एक डॉक्टर व पीजीआईएमएस का एक फार्मासिस्ट सहित जिले में 77 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना के उपचार के दौरान महम की 84 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना उपचार के दौरान मृतकों का आंकड़ा 63 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में जिले में 833 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें 44 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 789 होम आइसोलेट हैं। वहीं कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या भी 5055 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का प्रतिशत 4.83 हो गया है। इसके अलावा रिकवरी दर 85 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक एक लाख 23 हजार से अधिक सैंपल जांच करवा चुका है। गौरतलब है कि कोरोना से दम तोड़ने वाली महम की महिला को संक्रमण के अलावा भी बीमारियां थी, जिनका उपचार चल रहा था।
ये मिले कोरोना संक्रमित
हेल्थ : सिविल अस्पताल का डॉक्टर, फार्मासिस्ट पीजीआइएमएस
विद्यार्थी-शिक्षक, बच्चे : चिन्योट कॉलोनी में दो, एकता कॉलोनी, घन्नीपुरा, आजाद नगर में तीन, जनता कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, हाउसिंग बोर्ड
पुलिस : पुलिस लाइन, सीएम सेल सीआईडी
कर्मचारी : एकता कॉलोनी, सुनारिया खुर्द, सलारा मोहल्ला, विकास नगर, मॉडल टाउन, डीपीओ ईओडब्ल्यू, नेहरू कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, एशियन पेंट कर्मी मॉडल टाउन व शीला बाइपास, चिन्योट कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, डीसी कार्यालय में पाडा मोहल्ला का कंप्यूटर ऑपरेटर, बढ़ेसरा का चालक, हरी नगर की मेड, बाबरा मोहल्ला में शौ रूम स्टाफ, सुंदरपुर, प्रेम नगर में सिंचाई विभाग का स्टाफ, नया पडाव में दिल्ली का कर्मचारी, वसंत विहार में झज्जर का कर्मचारी, हनुमान कॉलोनी, कमला नगर, रेवेन्यू विभाग, रामनगर कॉलोनी, प्रेम नगर का चालक, सैनीपुरा
गृहिणी : महम, एकता कॉलोनी में दो, सनसिटी सेक्टर 37, विजय नगर, महावीर कॉलोनी में दो, आर्य नगर, कटवाडा, मेडिकल कैंपस, हरी नगर में दो, हनुमान कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, गांधी नगर, चिन्योट कॉलोनी, जवाहर नगर
बुजुर्ग : जनता कॉलोनी, महम, सुखपुरा चौक, शौरा कोठी, भगत सिंह कॉलोनी
बिजनेसमैन : चाणक्य पुरी, शिवाजी कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, हरी नगर, नेहरू स्ट्रीट, भरत कॉलोनी
दुकानदार : महम, प्रताप मोहल्ला, कमला नगर, झज्जर रोड
बैंक : एचडीएफसी का स्टाफ कृपाल नगर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया विकास नगर, यूको बैंक झंग कॉलोनी