फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 750 लोग बिना काम कराए लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दि रेवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन के तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन से 750 लोग बिना काम करवाए ही ठंड में वापस घर लौटे। तीन दिन डोमिसाइल, जन्म प्रमाण पत्र, फरद, नकल निकलवाने, प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन से संबंधित कागजातों पर पटवारियों के साइन न होने से आमजन भटकते नजर आए है। वहीं तीन दिन में कुल 71 रजिस्ट्री तहसील कार्यालय में हुई। शुक्रवार को हड़ताल के अंतिम दिन एसोसिएशन ने आठ जनवरी को दोबारा से तीन दिन हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के सचिव जगपाल सांगवान, रणबीर दहिया खेमचंद, ओम प्रकाश कादयान, रमेश राठी व अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। पटवारियों ने कहा कि सरकार ने जनवरी 2013 में पटवारियों की वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। इस पर पटवारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रर्दशन का फैसला लिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन विरोध का कदम उठाया जाएगा। रविवार तक सरकार की तरफ से बातचीत को लेकर कोई सूचना नहीं आती है तो हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है क्योंकि मांगों को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं हो रही है।

रविवार तक सरकार से बातचीत नहीं तो सोमवार से फिर होगी हड़ताल
प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि अगर सरकार रविवार तक बातचीत के लिए बुलावा भेजती है तो हड़ताल नहीं की जाएगी। अगर सरकार ने बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो सोमवार से 10 जनवरी तक सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। इससे आमजन के काम दोबारा से प्रभावित होंगे। जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें