रोहतक। न दोस्तों के साथ मस्ती होगी ना ही होगी अब कभी लड़ाई। इन पलों को जी भरकर जी लो यारों, क्योंकि आज है विदाई। ये बातें भावुक अंदाज में दोस्तों के साथ शेयर करते नजर आए एमडीयू के विद्यार्थी। मौका रहा एमडीयू कैंपस की फेयरवेल पार्टी का। शनिवार को कैंपस के चार विभागों में फेयरवेल पार्टी आयोजित हुई। सीनियर्स ने दोस्तों के साथ बिताए हंसी-खुशी के क्षणों और कैंपस में की शरारतों को जूनियरों के साथ साझा किया। पार्टी में सजधज कर आईं छात्राओं ने रैंप पर वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। छात्र-छात्राओं ने डांस और सिंगिंग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर्स ने टीचर्स और सीनियर्स की मिमिक्री को खूब एन्जॉय किया।
---
सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स
हिमांशी को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब
एमडीयू के सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स की निदेशिका प्रो. राजेश धनखड़ ने फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ किया। प्राध्यापक डॉ. महक डांगी व डॉ. अजीत कुमार ने सीनियर विद्यार्थियों को बधाई दी। जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। पार्टी में जूनियर्स ने सीनियर्स को चिट टास्क दिए। इसमें छात्राओं को उनकी पर्सनेलिटी के हिसाब से फैशन विद संस्कारी बहु और हरियाणा की खतरनाक सास बनने के टास्क दिए गए। फेयरवेल पार्टी में परफार्मेंस के आधार पर छात्रा हिमांशी को स्टूडेंट ऑफ ईयर के खिताब से नवाजा गया।
---
संस्कृत विभाग
स्टूडेंट ने टीचर्स के साथ किया डांस
संस्कृत विभाग की पार्टी को होस्ट कीर्ति शर्मा, राकेश, दीपक, पूजा, सुमन रंगा, ललिता, अंतिमा और अन्नु ने किया। फेयरवेल में स्टूडेंट्स टीचर्स के साथ थिरकते नजर आए। पेपर डांस, बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर जैसे फनी गेम्स हुए। इसी कड़ी में सीनियर छात्रों ने सूट-सलवार पहनकर दुल्हन जैसा मेकअप कर हरियाणवी गीतों पर डांस किया। छात्राओं ने हरियाणवी घूमर डांस किया। छात्रा मधु ने ...तेरी आंख्या का यो काजल और कौन कवै बहु काले की सॉन्ग पर डांस किया।
---
इकोनॉमिक्स विभाग
छात्रों ने साड़ी बांधकर किया डांस
इकोनॉमिक्स विभाग की फेयरवेल पार्टी का आयोजन एमडीयू के कम्यूनिटी सेंटर में किया गया। पार्टी हॉल को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया गया। जूनियर्स ने अपने टीचर्स और सीनियर्स का स्वागत तिलक लगा और गुलाब का फू ल देकर किया किया। मंच पर जहां जूनियर्स ने ये जो तेरे पायलों की छन-छन है... गाने पर दमदार प्रस्तुति दी। वहीं सीनियर्स ने अपने जूनियर्स की तारीफ कर उनके दिलों को जीत लिया। पार्टी को होस्ट राशिद, मीनू और सुधीर ने किया। रैंपवॉक और क्वेश्चन-आंसर राउंड में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीनियर छात्र-छात्राओं का चिट उठाओ राउंड कराया। इसमें छात्रों ने साड़ी बांधकर डांस किया और लड़कियों ने बैलून बुलाकर उसपे बैठकर गुब्बारे को फोड़ना था। विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता डागर ने पूराने नगमे गुनगुनाए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता डागर, प्रोफेसर कविता चक्रवर्ती, प्रोफेसर संतोष नांदल, डॉ. जगदीप दहिया, डॉ. राजेश, डॉ. हिम्मत सिंह रतनूं, मिस विनिता कौशिक, मिस अक्षयू, मिस पूनम, मिस ट्विंकल मौजूद रहे।
---
बायोकेमेस्ट्री विभाग
सेल्फी पाइंट पर दोस्तों संग ली सेल्फी
पार्टी हॉल को लाइट और रंग-बिरंग बैलून से सजाया गया। इसके साथ ही जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए हुए पलों के फ ोटो को कोलॉज बनाकर सजाया हुआ था। यह नजारा बायोकेमेस्ट्री विभाग की फेयरवेल पार्टी में देखने को मिला। पार्टी में सीनियर्स ने एक-दूसरे के साथ पेयर बनाकर कैटवॉक ज्यूरी को अपना परिचय दिया। पार्टी में जूनियर्स ने सेल्फी पाइंट पर अपने दोस्तों और सीनियरों के साथ जमकर सेल्फी ली।
---
इन्हें मिले खिताब
सेंटर फॉर बायोइंफोर्मेटिक्स
मिस्टर फेयरवेल प्रमोद
मिस फेयरवेल अंकिता गोयल
संस्कृत विभाग
मिस्टर फेयरवेल योगेश प्रधान, महेश
मिस फेयरवेल उर्मिला, रेमन
स्टूडेंट ऑफ द ईयर जितेंद्र
इकोनोमिक्स विभाग
मिस्टर फेयरवेल कुलभुषण, मोहित
मिस फेयरवेल वंदना, मीनाक्षी
स्टूडेंट ऑफ द ईयर निशांत
बायोकेमेस्ट्री विभाग
मिस्टर फेयरवेल रोहित
मिस फेयरवेल गिन्नी
मिस पर्सनेलिटी ट्वींकल
स्टार ऑफ द पार्टी स्वीटी