फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी लेने आए पूर्व सैनिक की फाइल नहीं मिली तो किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में प्लॉट की एनओसी लेने के लिए आए एक पूर्व सैनिक ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। पूर्व सैनिक ने एक दिन पहले ही एनओसी के लिए फाइल जमा करवाई थी। जब वह मंगलवार को फाइल लेने आया तो उसके बताया गया कि उसकी फाइल गुम हो गई। इससे पूर्व सैनिक का गुस्सा और बढ़ गया। उसके गुस्से को देखकर निगम परिसर में बनाई गई सिंगल विंडो पर बैठा कर्मचारी वहां से खिसक लिया। इसके बाद भी वहां शोर होता रहा। बाद में प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अन्य कर्मचारियों ने आकर पूर्व सैनिक को शांत करवाया। हालांकि बाद में पूर्व सैनिक को उसकी फाइल मिल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम में एन्क्लेव कॉलोनी के एक प्लॉट की एनओसी की फाइल सोमवार को नगर निगम में जमा करवाई गई था। यह फाइल लेने के लिए जब पूर्व सैनिक निगम पहुंचा तो सिंगल विंडो पर काफी देर खड़े रहने पर भी उसकी फाइल के बारे में पता नहीं चल पाया। इस पर पूर्व सैनिक ने वहां शोर मचाना शुरू कर दिया। मुश्किल से उसे शांत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें