फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टरों ने संभाली कमान, लोकल रूट की बसें सबसे ज्यादा चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

वीरवार को फाग पर्व के चलते रोहतक डिपो की बसों का संचालन सुबह चार से दोपहर तीन बजे तक नहीं होगी। इसके बाद निर्धारित समय की लोकल बसों का ही संचालन किया जाएगा। महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह ने बताया कि त्योहार के चलते बसें दोपहर तीन बजे तक नहीं चलेगी। वहीं, होली पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर बुधवार को रोहतक बस स्टैंड पर बसों के संचालन के लिए की गई व्यवस्था ने लोगों को राहत दी। स्टैंड पर तैनात 10 इंस्पेक्टर ने 20 यात्रियों की संख्या होते ही बस का संचालन करवाया। इससे सामान्य दिनों की तुलना में बस स्टैंड पर भीड़ भी कम नजर आई।
विज्ञापन

होली पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह ने बस संचालन के लिए विशेष व्यवस्था लागू की। इसके तहत तय किया गया कि लंबी दूरी जैसे आगरा, जयपुर व बरेली को छोड़ शेष सभी बसें निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना नहीं होंगी। बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ के आधार पर ही बसों का संचालन किया गया। शुक्रवार को भी भीड़ के हिसाब से ही रूटों पर बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें