फोटो वीके 1 : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट के व्यापारी दुकानें बंद करके शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए।
फोटो वीके 2 : शहीद भगत सिंह (भिवानी स्टैंड) पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य।
पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को रोहतकवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
हेडलाइन: विरोध में पाकिस्तान के झंडे जलाएं, प्रधानमंत्री से की आतंकियों को सबक सिखाने की मांग
- बच्चों, नौजवान, बुजुर्गों में देश में आतंकी वारदात से रोष, शहर के हर तबके की आंखें नम और दिल में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के लिए रोहतकवासी शोक में डूब गए। बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत हर तबके की आंखें नम हैं। दिल में गुस्सा है और आतंकियों को सबक सिखाए जाने मांग जुबान पर। पाकिस्तान का झंडा जलाकर छात्रों और व्यापारियों ने विरोध जताया तो स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की। डॉक्टरों, कारोबारियों, वकीलों, छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों ने एक आवाज में दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की बात रखी। बार काउंसिल के वकीलों ने भी वर्क सस्पेंड रखा।
प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी लिख सख्त कार्रवाई की मांग
रोहतक। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को नित्यानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा। विद्यार्थियों ने मौन धारण करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने चिट्ठी पर हस्ताक्षर करते हुए शहीदों के लिए इंसाफ की मांग की। विद्यार्थियों ने चिट्ठी के माध्यम से हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्कूल स्टाफ की ओर से यह पत्र शनिवार को डीसी को सौंपा जाएगा। मौके पर प्रधानाचार्य सुमित मलिक, वाइस प्रिंसिपल मंजू कपूर, अन्नु धनखड़, राज खरब, अमित राठी, निधी, मधु, मंजू, रेखा, सोनिया, सोफिया, निशांत, दीपक, अमित, कुनाल, कनिष्क, रीतू, निशा, रीया, मोनिका, रेनू, नीलम, सीमा, निकिता, दीपिका, नेहा, सोनिका, किरण मौजूद रही।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में फर्नीचर मार्केट रही बंद
रोहतक। आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को गोहाना अड्डा स्थित फर्नीचर मार्केट के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने कहा कि आतंकी हमले का केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान व आतंकी संगठन बातचीत की भाषा नहीं समझते।
दोपहर करीब एक बजे लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट के प्रधान महेश कूपर की अध्यक्षता में व्यापारी बाजार में एकत्रित हुए। सचिव संजय साहनी ने प्रस्ताव रखा है कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन बाजार बंद रखा जाए। सभी व्यापारियों ने एकमत से फैसले का समर्थन किया। इसके बाद पूरा दिन बाजार बंद रहा। बाजार में जगह-जगह आरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बैनर लगाए गए।
----------
जिला बार में दोपहर बाद रहा वर्क सस्पेंड
आतंकी हमले का असर जिला बार में भी देखने को मिला। वकीलों के अंदर भी आतंकी घटना के विरोध में गुस्सा था। बार के सचिव एडवोकेट पुनीत पूनिया ने बताया कि वकीलों ने काम नहीं किया। साथ ही बार में एकत्रित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पूनिया ने कहा कि आतंक की घटनाएं अब बर्दाश्त से बाहर होती जा रही हैं। सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।
--------
मंत्री के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च
चौबीसी परिवार द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहां पहुंचकर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, एलपीएस बोसॉर्ड के एमडी राजेश जैन, महम से भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, वार्ड नं 16 से पार्षद डिंपल जैन, वार्ड नं 17 से पार्षद राज कमल सहगल व चौबीसी परिवार के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीद भगत सिंह चौक (भिवानी स्टैंड) से महाराजा अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च भी निकाला।