फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन को दिया शौचालय का तोफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुलियाना गांव में मुंह बोली बहन को रक्षाबंधन का तोहफा दिया शौचालय
विज्ञापन

-हाईस्कूल की छात्रा वर्षा के घर में नहीं था शौचालय, पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले भाई ने पूरा किया वादा
महबूब अली
रोहतक। चुलियाना गांव निवासी ग्रेजुएशन कर रहे सोमवीर शर्मा ने रक्षाबंधन पर अपनी मुंह बोली बहन को शौचालय का तोहफा दिया। सोमवीर ने इस बार रक्षाबंधन से पूर्व मुंह बोली बहन से घर में शौचालय बनवाने का वादा किया था।
गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में उसके अलावा बेटा भूपेंदर, आशू, सूरज और बेटी वर्षा है। भूपेंद्र कक्षा 9, आशु कक्षा 6, सूरज कक्षा 5 और वर्षा हाईस्कूल में पढ़ती है। गांव निवासी सोमवीर शर्मा उनकी बेटी वर्षा को बहन मानता है। हर रक्षाबंधन पर वर्षा उसे राखी बांधती है। परिवार तंगहाली के चलते शौचालय नहीं बनवा पा रहा था, सभी को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। सोमबीर ने वर्षा से रक्षाबंधन से पूर्व शौचालय बनवाने का वादा किया था। जिस पर सोमवीर ने वीरवार को शौचालय बनाने के लिए बेटी को छह हजार रुपये का चेक दिया। रक्षाबंधन से पहले ही शौचालय का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। मां दानो देवी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन तस्वीर सिंह हुड्डा ने बताया कि सोमबीर को इस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी बोले
सोमवीर शर्मा से सभी को सीख लेनी चाहिए। मुंह बोली बहन के लिए शौचालय बनवाना सराहनीय कार्य है। प्रशासन भी जिन घरों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त रोहतक

------------
इस बार मैंने बहन वर्षा को रक्षाबंधन पर उपहार के तौर पर शौचालय दिया है, बहन का खुले में जाना ठीक नहीं है। आस पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करूंगा कि जिन घरों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय का निर्माण कराने में मदद करें। इस काम में उनका सहयोग पिता पिता लालचंद, बहन मोनिका और रितु ने किया।
-सोमवीर
......
फोटो परिचय
चुलियाना में बहन वर्षा और उसके परिजनों को शौचालय के लिए चेक देता सोमवीर एवं अन्य।
सोमबीर का पासपोर्ट साइज फोटो
वर्षा के पिता सुरेंद्र का पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें