फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई सदस्य डॉ. रोहतास यादव संभालेंगे डीन व निदेशक का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीआई सदस्य डॉ. रोहतास यादव संभालेंगे डीन व निदेशक का कार्यभार
विज्ञापन


फोटो सहित एसएनजे 10 डॉ. रोहतास यादव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य एवं पीजीआईएमएस में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास यादव को कुलपति ने सोमवार को संस्थान के डीन पद का अतिरिक्त चार्ज भी दे दिया है। वह डीन के साथ डीन अकेडमिक अफेयर व निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन

डॉ. रोहतास यादव मूल रूप से रेवाड़ी के गांव पाली गोठडा के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में एमबीबीएस, 1983 में एमडी रेडियोलॉजी में की। इसके बाद वह 2003 में रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष बने। डॉ. यादव 2005 व 2006 में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर भी रहे हैं। ये पहले भी कार्यवाहक निदेशक का पद संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि डीन व निदेशक डॉ. एमसी गुप्ता ने निजी कारणों का हवाला देते हुए डीन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह निदेशक का कार्य भी देख रहे थे। डॉ. रोहतास यादव को कभी भी नियमित निदेशक बनाया जा सकता है। डॉ. रोहतास यादव कुलपति डॉ. ओपी कालरा व रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल की गुड बुक में होने के साथ उनकी भाजपा में भी खासी पहुंच है। यादव बेल्ट के दिग्गज माने जाने वाले डॉ. रोहतास यादव को भाजपा यह सीट सौंप कर राजनैतिक लाभ भी ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें