फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

cpim

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे 15
विज्ञापन

कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की 74वीं जयंती पर आयोजित स्मृति व्याख्यान में शिरकत करते सदस्य।
वंचित तबकों पर हमला देश की एकता पर कुठाराघात : शुभा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाजपा शासनकाल में वंचित तबकों पर हमलों में आई तेजी देश की एकता पर कुठारघात है। पितृ सत्ता और जातिवादी विरोधी वैचारिक एकता के दम पर अवसरवादी ताकतों को पीछे धकेलना होगा। यह बात शुक्रवार को कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की स्मृति व्याख्यान में लेखिका एवं महिला आंदोलन की अगुवा शुभा ने कही।
विज्ञापन

वह स्थानीय जसबीर स्मारक में माकपा रोहतक शहर कमेटी की ओर से कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की 74वीं जयंति पर स्मृति व्याख्यान में अपने विचार रख रही थी। लेखिका शुभा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपनाई जा रही नीतियों के चलते देश संवैधानिक मूल्यों, जनतंत्र व रोजी-रोटी पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। जनता के बीच बढ़ते असंतोष को भाजपा-आरएसएस अपने सांप्रदायिक व फूट डालने वाले एजेंडे से भ्रमित पर अराजक हालात पैदा कर है। व्याख्यान की अध्यक्षता राजकुमारी दहिया ने की। वहीं कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दिवंगत पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया ने प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर रखे गए। मेहनतकश आवाम के मुद्दों को प्रमुखता से उन्होंने उभारा। कार्यक्रम में पार्टी राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह, इतिहासकार जहूर सिद्धिकी व जिला सचिव विनोद ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, जगमति सांगवान, रामचंद्र सिवाच, सरसीज, प्रीत सिंह, बलबीर दहिया, संदीप सिंह, सुमित, आजाद, रामभगत, संजीव सिंह, सुरेंद्र जसिया, बलवान सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें