फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अइअअइ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे 12
विज्ञापन


एमडीयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में जॉब फेयर में शिरकत करते विद्यार्थी।

स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में लगा जॉब फेयर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में शुक्रवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें एमडीयू की कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सैल (सीसीपीसी) तथा प्राइमोरडियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में यूटीडी व संबद्ध महाविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चीफ वार्डन बॉयज व वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राधेश्याम ने रिबन काटकर जॉब फेयर का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की। निदेशक, कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा डीन, स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रो. राजकुमार ने जॉब फेयर में प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों का चयन करने आई कंपनियों के अधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रो. राजकुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिल सके। प्राइमोरडियल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एसोसिएट डायरेक्टर राहुल ने जॉब फेयर में शिरकत करने वाली कंपनियों बारे जानकारी दी। जॉब फेयर में इंडियामार्ट, प्रोपटीजर से मोनिका, फोर्टिस से अमित तिवारी, अवन से रवि वर्मा, कारवी से ज्ञान, मेडीकवर से कपिल मेसी, इकया से आदी कुमार, एसएमएच सोल्यूशन्स से सुदीप सेन गुप्ता ने प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। आयोजन में निदेशक युवा कल्याण जगबीर राठी, युवा कल्याण निरीक्षक प्रताप राठी, डॉ. दिव्या मल्हान, सीसीपीसी समन्वयक डॉ. जगदीप सिंगला, डॉ. संजय नांदल, डॉ. दीपक कौशिक, डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्रीभगवान, डॉ. सरिता दहिया, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रीति बूरा, डॉ. कृष्णा देवी, यूआईईटी टीपीओ अरूण हुड्डा, आईएचटीएम से मनोज कुमार, सुमेघ कटारिया, पीआरओ पंकज नैन समेत अन्य प्राध्यापकगणों, गैर शिक्षक कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें