सिविल अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने भी लगाए नारे
एसएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सोमवार को सिविल अस्पताल में भी विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने रोष स्वरूप न केवल काले बैज लगाकर काम किया, बल्कि सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्वास्थ्य विभाग ने इन कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
अंबेडकर फ्रंट ने किया रोष प्रदर्शन
अनुसूचित जाति अधिनियम 1989 को निष्प्रभावी बनाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को हुए भारत बंद में अंबेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट एमडीयू ने भी अपना समर्थन दिया। फ्रंट के बैनर तले एमडीयू के क्रांति चौक पर एकत्रित हुए दलित समाज के लोग नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर पहुंचे। यहां रोष स्वरूप गेट पर ताला जड़ दिया। फ्रंट के संयोजक मनोज ग्रोवर, प्रधान प्रदीप सिंधु, चेयरमैन राकेश चोपड़ा ,छात्र नेता मंगल सिंह व मोनू भानखूड ने कोर्ट के फैसले को दलितों के साथ अन्याय बताया।