फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई की नर्सों का ग्रेड पे 4200 से 4600 करने की तैयारी
विज्ञापन

- स्वास्थ्य मंत्री अनिल से एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल को हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
पीजीआईएमएस की नर्सों की अरसे से लंबित 4600 ग्रेड पे करने की मांग सिरे चढ़ने के आसार बनने लगे हैं। अब तक उनके 4200 ग्रेड पे मिल रहा है। इस संबंध में पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, एसीएस हेल्थ डॉ. अमित झा व एसीएस फाइनेंस टीवीएसएन प्रसाद की हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओपी कालरा से बातचीत हुई है। कुलपति ने एसोसिएशन को तीन महीने में बढ़ा हुआ ग्रेड पे दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पिछले दिनों कुलपति के साथ हुई बैठक में ग्रेड पे को लेकर चर्चा हुई थी। कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने स्वास्थ्य मंत्री, एसीएस हेल्थ व एसीएस फाईनेंस से छह जून को हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नर्सों के ग्रेड पे के साथ विश्वविद्यालय के अन्य मुद्दे भी रखे गए। इन पर सभी ने अपनी सहमति जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यदि नर्सिंग स्टाफ के पे स्केल में सुधार होता है तो इसका श्रेय कुलपति को जाएगा। उनके प्रयासों से ही 12 जून को एसीएस फाईनेंस के साथ ग्रेड पे व भत्ते बढ़ाने के लिए बैठक तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें