हॉकी टुर्नामेंट में छोटू राम की टीम ने वैश्य संस्थान की टीम को हराया
रोहतक।
सोमवार को छोटू राम बहु तकनीकी संस्थान में दो दिवसीय अन्तर बहु तकनीकी हाकी टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में छोटू राम पॉलीटेकिभनक की टीम ने वैश्य तकनीकी की टीम को 6-1 से हराकर जीत दर्ज की।
टुर्नामेंट में हरियाणा के विभिन्न संस्थाओं की टीमों ने भागीदारी की। सेमी फाइनल मैच जीपी महम व वैश्य तकनीकी संस्थान के बीच हुआ। जिसमें वैश्य तकनीकी संस्थान ने मैच 3-0 से जीत लिया। फाइनल मुकाबला छोटू राम पॉलीटेकिभनक व वैश्य तकनीकी संस्थान के बीच हुआ। जिसमें छोटू राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 6-1 के अंतर से मैच जीत लिया। मौके पर प्राचार्य बीएस हूडा, सुभाष दहिया, बिजेंद्र हुडा, विकास, दलबीर सिंह, प्रवीण, अशोक कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, बिजेंद्र, राजेश आदि शामिल रहे।
----
सिटी का थाने का घ्रोराव किया है। बरामदगी होनी चाहिए। पुलिस नोकझोंक हुई है।