फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर निगम कर्मियों को माडल स्कूल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित............
विज्ञापन

मॉडल स्कूल ने बहादुर निगमकर्मियों को किया सम्मानित
- सुनील कौशिक ने जान जोखिम में डालकर डूबने से बचाए थे दो बच्चे
- निगम आयुक्त प्रदीप कुमार व डीटीपी ने भी थपथपाई पीठ

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक सप्ताह पहले सोनीपत स्टैंड के नजदीक वाटर वर्कर्स में डूब रहे दो बच्चों को बचाने वाले निगम कर्मचारी सुनील कौशिक और रामकुमार को मॉडल स्कूल की तरफ से वीरवार को नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। खुद निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, डीटीपी कृष्ण कुमार व निगम कर्मचारी प्रधान संजय बिडलान ने भी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह पहले 8 व 10 साल के दो किशोर वाटर वर्कर्स के पास आए थे। दोनों तालाब में गिर गए। शोर सुनकर माली राजकुमार भाग कर आया और उसने अपने साथी सुनील कौशिक को अवगत कराया। सुनील ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी और दोनों बच्चों को बचाकर बाहर निकाल लाया। इसी दौरान फायर स्टेशन से कर्मचारी भी पहुंच गए, जिन्होंने सुनील की मदद की। बहादुरी के लिए मॉडल स्कूल की तरफ से दोनों कर्मियों को स्कूल में बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें