फोटो सहित.......
महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी रखें भगवान की तरह ख्याल : शाह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डेरा सत बाबा सांवल शाह की तरफ से मंगलवार को छोटूराम चौक स्थित गरीबों के मसीहा व महापुरूष चौधरी छोटूराम की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। उन्होंने छोटूराम पार्क की सफाई कर गंदगी को उठाया गया। साथ ही प्रतिमा को पानी से साफ कर माल्यार्पण किया गया।
डेरे के महंत बाबा सुखाशाह व बाबा हंसराज ने बताया कि महान पुरूषों का समाज ऋणी है। उनका ऋण चुकाना किसी के बस की बात नहीं और उनकी स्मृति में बनाई गई उनकी मूर्तियां आने वाली पीढ़ी और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। जिस प्रकार से चौक चौहारों पर मूर्तियां स्थापित कर दी जाती है, लेकिन उसके बाद उनकी साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने समाज के हर नागरिक का आह्वान किया कि महापुरूषों व स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति स्थापित करना ही हमारा धर्म नहीं है, बल्कि मंदिर में जैसे भगवान की मूर्ति का ध्यान रखा जाता है, वैसे ही इन मूर्तियों का ध्यान भी रखना चाहिए और युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर बाबा सुखा शाह, बाबा हंसराज, डा. गुलशन चोपड़ा, परमजीत, सोनू छाबड़ा, तरुण दुआ, तनुज खुराना, रजत भुटियानी, युवराज, अमित पाहवा, राजकुमार, वरुण शर्मा, भारत शर्मा, राजू चावला, महेंद्र पाल, नमन पाठक, तेजस आहुजा, मनीष महता व सुमित नागपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।