जलेबी, चेयर, पैक बैग रेस और मेंढक रेस में छाए बच्चे
- वार्षिक खेल समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरकिशन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रशासन ने विजेताआें को सम्मानित किया।
प्राचार्या रानी मलिक ने बताया कि खेल समारोह में जूनियर्स के लिए मेंढक रेस, जलेबी रेस, पैक बैग रेस, पिक एंड रन रेस, चेयर रेस इत्यादि रखी गई थी। वहीं सीनियर्स के लिए 100, 200, 400 मीटर रेस, लाइफ स्किल रेस, लेमन एंड स्पून रेस, सेक रेस का आयोजन किया गया। खेल उत्सव का आरंभ मार्च पास्ट से किया गया। राजेश कपूर की देखरेख में किए गए इस आयोजन में सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। विद्यार्थियों में विशाल, कुनाल, अर्णव, पुनित, औंशी, निकिता, खुशी, रोहित, कपिल, गौरव, सिमरन, पूजा, संगीता, आयुष, अयान ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल हासिल किए। वहीं अध्यापिकाओं के लिए भी म्यूजिकल चेयर का गेम रखा गया, इसमें पूजा सैनी प्रथम, रीटा द्वितीय तथा सुधा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सभी विजेताओं को मेडल से नवाजा गया। स्कूल निदेशक देवेंद्र राठी ने सभी को इस समारोह के सफल आयोजन पर बधाई दी। साथ ही कल्प नॉलेज पार्टनर के निदेशक डॉ. पंवार, नीरू राठी भी इस मौके पर उपस्थित रही।