फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’, सेल्फी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’, सेल्फी ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रक्षाबंधन जिले में सोमवार को उल्लास से मनाया गया। त्योहार को लेकर हर तरफ रौनक थी, बाजार से लेकर घर तक में इसका नजारा दिखा। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध, लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प ले, विभिन्न उपहार दिए। साथ ही नए जमाने का भी रंग दिखा, बहनें-भाइयों संग सेल्फी लेती नजर आईं। इसके साथ ही बाजारों में भी पर्व की रौनक रही, जहां मिठाइयों और गिफ्ट की दुकानों पर दिन भर भीड़ देखी गई। इसके चलते रेलवे रोड पर गीता भवन मंदिर के समीप समेत कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
सुबह राखी बांधने से किया परहेज
भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व पर जिले भर में बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर राखी बांधी। सुबह 11 बजकर चार मिनट से दोपहर एक बजकर 52 मिनट तक शुभ मुहूर्त होने के कारण अधिकतर बहनों सुबह राखी बांधने से परहेज किया और 11 बजे के बाद ही भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन

बहन को उपहार में दिए पांच किलो प्याज
प्याज के बढ़ते दामों के चलते रक्षाबंधन पर छोटी लाइन पंचायती गुरुद्वारा निवासी शिव कुमार ने अपनी बहन करतारपुरा निवासी अन्नू जोली को राखी बांधने पर करीब पांच किलो प्याज उपहार में दिए। शिवकुमार ने बताया कि प्याज के दाम बढ़ने पर महिलाओं के लिए इससे बढ़ा उपहार और क्या होगा।
विज्ञापन

छोटा भीम की राखियां बच्चों को लुभाती रहीं
मार्केट में बच्चों के लुभाने के लिए छोटा भीम, डोरेमॉन, मोटू पतलू, स्पाइडरमैन, माइटी राजू सहित अनेक प्रकार के कार्टून की बनी राखियों की खरीदारी की गई। जगमग लाइट के होने से बच्चों को यह राखियां खूब लुभाई। बहनों ने भी अपने नन्हें भाइयों को इसी प्रकार की राखियां बांध उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। यहीं नहीं इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर पर बधाइयों का सिलसिला भी चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें