फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर नपा कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नई भर्ती करने आदि मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर में झाडू़ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगके नहीं मानीं तो वे हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नप कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में झाडू़ लिए शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सामान्य अस्पताल के सामने से घंटाघर चौक होते हुए हांसी गेट तक पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारी नेता कमल प्रधान ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं। नप कर्मचारियों को एक-एक सौ गज के प्लॉट दिए जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए नियमित भर्ती की जाए। इस मौके पर महेंद्र, पुरुषोत्तम, बिमला, रामरति, कमलेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें