ईद के मौके पर लगाए गए दंगल
खिजराबाद। ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए दूर-दराज से नमाजी सुबह से ईदगाहों में जुटने शुरू हो गए। पूर्व मंत्री चौधरी अकरम खान, चौधरी नसीम खान, चौधरी शमीम खान व चौधरी अरशद खान ने खिजराबाद ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया। छछरौली, खिजराबाद, डमौली-माजरा, कोट कलसिया, बुडिया व मलिकपुर आदि जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद खिजराबाद, मलिकपुर खादर व कोट कलसिया में दंगल लगाए गए। खिजराबाद के कुटीपुर में पूर्व मंत्री चौ अकरम खान की अगुवाई में हर वर्ष की भांति इस बार भी ईद के मौके पर दंगल लगाया गया। इस दंगल में हरियाणा के साथ-साथ उत्तरप्रदेश, हिमाचल, पंजाब व अन्य कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री की तरफ से सभी पहलवानों को ईनाम दिया गया। इस मौके पर चौधरी आरेज खान, चौधरी अरशद खान, अन्नू, माहिर हुसैन रेफरी, सुनील शर्मा, विशू जेठी, पूर्व सरपंच नवाब खान कुटीपुर, हर्ष, चनेटी आदि मौजूद रहे।
फोटो-20