किशोरी को घर बुलाकर महिला ने कराया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली रेलवे स्टेशन के पास दो माह पूर्व एक महिला पर पड़ोस में ही रहने वाली एक नाबालिग का दुराचार कराने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात दो महीने पहले की है। इसमें पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला की तलाश की जा रही है।
कोसली स्टेशन क्षेत्र निवासी एक महिला ने स्थानीय थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि पड़ोस निवासी एक महिला ने दो महीने पहले उसकी नाबालिग बेटी को बुलाया और फिर योगेश नामक शख्स ने उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वीरवार शाम किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वीरवार को ही पुलिस ने आरोपी महिला और योगेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।