फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, पुलिस कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली कनीना सड़क मार्ग पर शनिवार देर सायं को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने सूचना के बाद से अपनी कार्यवाही आरंभ कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेली कनीना सड़क मार्ग पर शनिवार देर सायं को गांव कारिया के समीप ट्रक व पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें राजस्थान के गांव नांगल ठाकस निवासी वरुण, दीपक व दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचारधीन वरुण ने दम तोड़ दिया। वहीं दिनेश व दीपक उपचाराधीन हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें