रोहतक। जिले में ठगी की वारदात नहीं थम रही हैं। पीजीआई के प्रोफेसर से जहां 70 हजार रुपये ठग लिए गए, जबकि शोरा कोठी के युवक से 5900 रुपये के ट्रांसफर किए गए हैं। इस संबंध में अर्बन एस्टेट व सिटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं। सेक्टर दो निवासी डॉ. सिदार्थ आर्य ने बताया कि वे पीजीआईएमएस में सहायक प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। पांच मार्च को करीब साढ़े पांच बजे उसने एप पर नकदी को डिजीटल करेंसी में खरीदा। उस समय एप पर एक व्यक्ति ने 70 हजार रुपये में डिजिटल करेंसी खरीदी थी। फर्जीवाड़ा करके उसने 70 हजार की नकदी उसके खाते से ले ली। वहीं, शोरा कोठी निवासी नसीब सिंह ने बताया कि उसके पास कॉल आई और लोन का ऑफर दिया। कहा कि फाइल चार्ज के नाम पर 590 रुपये लगेंगे। उसने विश्वास करके पेमेंट कर दी। बाद में उसके खाते से 5900 रुपये कट गए।