बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 70 धावकों ने यूआरएम की ओर से गुरुग्राममें आयोजित मैराथन में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीआरजी से 70 धावकों ने इसमें भाग लिया।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न ग्रुपों के 1200 से अधिक धावकों ने मैराथन की चार श्रेणियों में हिस्सा लिया। ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी से 70 धावकों ने गुरुग्राम मैराथन में भाग लेकर बहादुरगढ शहर को दर्शाया। दीपक छिल्लर ने 10 किलोमीटर में पेसर और नीरज छिल्लर अंबेस्डर की भूमिका में दिखे और लोगो को रनिंग ट्रैक पर मोटिवेट किया। बीआरजी के चंदन कुमार ने 5 किलोमीटर में तृतीय, लवेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। धर्मवीर ने 5 किलोमीटर ओपन में पांचवां स्थान, 45+ से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान, राजेश कुमार ने 45+ से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान, सुनील कुमार ने 30 से अधिक आयु वर्ग 5 किलोमीटर में दूसरा स्थान, रोहताश सैनी ने अपने आयु वर्ग में 5वां स्थान प्राप्त किया।
10 किलोमीटर में कौशल ने पहला, गुलाब सिंह ने 10 किलोमीटर को 42 मिनट में पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नरेंद्र जांगडा ने 10 किलोमीटर दौड़ को 43 मिनट में कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। रणबीर सांगवान ने 45+ आयु वर्ग में 10.5 किलोमीटर में 5वां, महिलाओं में उर्मिला डबास ने 10 किलोमीटर 45+ से अधिक आयु वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। बच्चों की कैटेगरी में विहान छिल्लर ने 5 किलोमीटर में तृतीय स्थान पाया। प्रीति सैनी भी तृतीय, संजू सैनी ने 5 किलोमीटर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर 5वां स्थान हासिल किया। धावक नीरज छिल्लर, विहान, अरुण, सन्नी राणा, सुमित राणा, दीपेन्द्र, मोनिका , शिवांश, रविता, समर, वृंदा, लक्ष्य शौकीन, सुधीर शौकीन, प्रदीप गहलौत, अमनदीप, धर्मवीर, शलभ खरे, ब्रह्म प्रकाश मान, कौशल शर्मा, रामबीर, सुरेंद्र गुलिया, शमशेर सिंह, अभय टेटे, रत्नेश सिंह, अमित कादियान, नीरज कादियान, रामबीर, नसीब चंद, सज्जन खरब, मोहित, अभय श्रीवास्तव, सुनील सिकरी, लक्ष्य मलिक, राजीव कुमार, चंदन कुमार, गिरीश, विपिन तिवारी, लक्ष्मण चौधरी, जीवन रेड्डी ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।