रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में आज आईएचटीएम में डेंटल चेकअप एंड अवेयरनैस कैंप का आयोजन किया गया। यूथ रेडक्रॉस की कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अंजू धीमान ने बताया कि आईएचटीएम में आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में आज आईएचटीएम, शिक्षा विभाग, इमसॉर, विधि विभाग, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के स्टाफ और विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई और दांतों को स्वस्थ रखने का सही तौर-तरीका विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया। इस मौके पर प्रो. आशीष दहिया, प्रो. सेवा सिंह दहिया, डाॅ. अनूप, डाॅ. सुमेघ, डाॅ. शिल्पी, डाॅ. ज्योति, डाॅ. सौरभ, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. धीरज खुराना, एमसी धीमान, जितेंद्र, पतराम उपस्थित रहे। वीरवार को 70 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के दांतों की जांच की गई। पीजीआई के डेंटल कॉलेज की टीम डाॅ. पूजा, डाॅ. सुरभी, अंचल, सलोनी, सुजाता, तान्या, संतोष, पारूल ने दंत जांच शिविर का संचालन किया।