रोहतक। काठमंडी के दुकानदार को एक युवक ने पैसे भेजने की जगह 48 हजार 200 रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक काठमंडी के नजदीक खेली वाली गली निवासी विजय ने दी शिकायत में बताया कि उसकी जाली बनाने की दुकान है। एक युवक की कॉल आई, बोला उसे जाली खरीदनी है। उसने 48 हजार 200 रुपये का बिल बताया। आरोपी ने कहा कि उसे ऑनलाइन एक रुपये भेज दिए। इसके लिए आरोपी ने स्कैनर भेजा। उसने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी ने एक बार में 25 हजार रुपये व दूसरी बार में 23 हजार 200 रुपये भेजने की जगह अपने खाने में ट्रांसफर करवा लिए।