फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल में 69वें पेराई सत्र का शुभारंभ, गन्ना लाने वाले किसानों को किया सम्मानित

Tue, 17 Dec 2024 04:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्य अतिथि ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को गन्ना फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल भाली आनंदपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारी चीनी मिल भाली आनंदपुर में मंगलवार को 69वें पेराई सत्र शुरू हुआ। हरियाणा शुगरफेड के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर ने विधिवत रूप से बॉयलर का बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल प्रबंधक मेजर गायत्री अहलावत व अन्य अतिथियों के साथ चेन में गन्ना डाला। इससे पूर्व हवन में पूर्ण आहुती डाली। मुख्यातिथि सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़कर किसानों व मिल कर्मचारियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गन्ना किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों को गन्ना फसल का भुगतान एक सप्ताह में करना सुनिश्चित किया जाएगा। हरियाणा को किसानों, पहलवानों व खिलाड़ियों से पहचाना जाता है। रोहतक चीनी मिल 1956 में स्थापित की गई थी। यह प्रदेश की सबसे पुरानी मिल है। किसानों व कर्मचारियों ने मेहनत से मिल को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। सरकार की ओर से किसानों को 400 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने का भाव दिया जा रहा है। किसी किसान की राशि बकाया नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें