फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिन में मिले 69 कोरोना संक्रमित, 1078 को रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। महामारी लगातार अपने पांव पसार रही है। हालात ये हैं कि पिछले 19 दिनों में 69 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अकेले तीन दिनों में ही 22 मरीज आ चुके हैं। यही नहीं जिले के 1078 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन कोरोना के खतरे को देखते हुए लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो जिले में शुक्रवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले। अस्पतालों में 1466 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 1078 की रिपोर्ट आनी शेष है। इसके अलावा सक्रिय कोविड-19 के 59 मरीज हैं। इनमें से सात अस्पताल व 52 घरों पर उपचाराधीन हैं। कोविड-19 पाजीटिविटी दर 4.18 प्रतिशत व कोविड-19 रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है।
विज्ञापन

555 ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
कोरोना संक्रमण से बचाव व महामारी से प्रथम कतार में लड़ने वाले कर्मचारियों का वैक्सीनेशन जारी है। शुक्रवार को 555 लोगों को पहली डोज दी गई। इसके अलावा 311 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक 23040 स्वास्थ्य कर्मियों व प्रथम कतार के कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। यह अभियान जारी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रेम नगर में कोविड शिविर लगाया गया। डॉ. देव, नसीब सिंह अहलावत, एएनएम आशा, सुनीता ने वैक्सीनेशन में सहयोग दिया। यहां लोगों ने वैक्सीनेशन के प्रति रुचि दिखाते हुए टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें