11सीटीके14... सुनारिया चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते आपके साथ एक
रोहतक। आपके साथ एक नई शुरूआत संस्था की ओर से जिला रेडक्राॅस के सहयोग से सुनारिया चौक पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष नवीन जैन रहे। स्वामी गोबिंद करतार ने बताया कि रक्तदाताओं को हेल्मेट भेंट किया गया। संयोजक व उपप्रधान रोहतक प्रिंटर्स एसोसिएशन जेपी गौड़ ने कहा बबलू उर्फ रामकुमार का पिछले सप्ताह सुनारिया रोड पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस रक्तवीर की याद में यह शिविर लगाया गया। सज्जन ने 34वीं, आशीष ने 7वीं, सागर, तपस्वी, आशु कौशिक, प्रिंस सैनी ने चौथी, अमित जांगड़ा ने दूसरी, गौरव रोहिल्ला व आशीष नागर ने पहली बार रक्तदान किया। मौके पर जितेंद्र अत्री, रमेश गौड़ वत्स, जितेंद्र जांगड़ा, अशीष वत्स मौजूद रहे। ब्यूरो