फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से बोनस भेजने के नाम पर 67 हजार 800 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के एक कारोबारी से बोनस भेजने के नाम पर एक महिला ने 67800 रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

72 वर्षीय कुलभूषण जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का क्रेडिट कार्ड है। बुधवार शाम पौने पांच बजे उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसका नाम शीतल है और वह मुंबई स्थित इंश्योरेंस कंपनी से बोल रही है। आपको नो क्लेम बोनस दिया जाना है। कारोबारी ने पूछा कि बोनस कैसे खाते में आएगा। इस पर महिला ने कहा कि आपको अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के क्रेडिट कार्ड का ब्योरा देना होगा। कारोबारी ने ऐसा ही किया। इसके बाद एक ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने पर खाते से 41848 रुपये कट गए। महिला ने कहा कि कोई तकनीकी गड़बड़ी है। दोबारा ओटीपी भेजने पर कट गई राशि व बोनस खाते में आ जाएगा। उसने दोबारा भेजा गया एटीपी बता दिया। इसके बाद खाते से 25988 रुपये कट गए। इस तरह उसके साथ दो बार में धोखाधड़ी करके 67800 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें