जिला योजनाकार का दस्ता अवैध कालोनी के मार्ग को तोड़ता। विज्ञप्ति
जींद रोड पर 20 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में बुधवार को डीटीपी की टीम ने पीला पंजा चलाया। दो घंटे तक न केवल नींव उखाड़ी गई, बल्कि सड़क का नेटवर्क भी तोड़ दिया गया।
डीटीपी राजकीर्ति ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध तौर पर काटी जा रही कॉलोनियों व भवनों को तोड़ने का अभियान चलाया गया है। सूचना मिली कि रोहतक-जींद रोड के पास गांव समर गोपालपुर में 20 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी गई है। वहां पर न केवल नींव भरी गई, बल्कि सड़कों का नेटवर्क भी बनाया गया है। विभाग की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और नेटवर्क को तोड़ दिया। डीटीपी ने आम लोगों से आग्रह किया कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें। किसी भी कॉलोनी की जानकारी लेने के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं।