फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संसदीय क्षेत्र में 65.6 प्रतिशत मतदान, देर रात तक अपडेट हुआ डाटा

Sun, 26 May 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के हॉल में ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश देते
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में शनिवार देर रात तक मतदान का आंकड़ा अपडेट हुआ। संसदीय क्षेत्र के सभी नौ एआरओ ने फाइनल रिपोर्ट जमा करवा दी है, इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया है कि लोकसभा क्षेत्र में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। रोहतक जिले के चार हलकों में 66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पूरे संसदीय क्षेत्र से ज्यादा है।
विज्ञापन


रोहतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 के रिटर्निंग अधिकारी और उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि सभी 9 विधानसभाओं के बूथों से संबंधित पीठासीन अधिकारी डायरी, फॉर्म-17-ए (मतदाता रजिस्टर) तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न की गई है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 65.69 दर्ज किया गया है, जबकि रोहतक जिले में मतदान प्रतिशत 66 प्रतिशत रहा। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी, रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार, झज्जर के जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, चुनाव उम्मीदवारों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच चारों हलकों की ईवीएम को जाट संस्था स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच रखा गया है।
यह रहे मौजूद :
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं कलानौर विधानसभा की सहायक रिटर्निंग अधिकारी वैशाली सिंह, सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, रोहतक विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार, महम विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फोगाट, सांपला विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून, झज्जर विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र यादव, बहादुरगढ़ विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी परमजीत चहल, बेरी विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक, बादली विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतीश यादव तथा कोसली विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह, रोहतक के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अंकित कुमार, चुनाव तहसीलदार हनुमान दास और चुनाव प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे
विज्ञापन

...

तीन शिफ्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
उपायुक्त ने कहा कि स्ट्रॉग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के दो सुरक्षा घेरों में की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बैठने के लिए टैंट की व्यवस्था की गई है, जहां पर पीने के पानी व कूलर भी उपलब्ध करवाए गए है। इन स्थानों पर स्क्रीन भी लगाई गई है ताकि वे स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजों पर लगी सील की निगरानी कर सके।
विज्ञापन


........
हलका वार मतदान का फाइनल आंकड़ा (प्रतिशत में)

हलका मतदान
महम 69.80

गढ़ी-सांपला-किलोई 69.78
रोहतक शहर 60.71

कलानौर 66.93
बहादुरगढ़ 59.34

बादली 65.71
झज्जर 65.26

बेरी 64.97
कोसली 68.76

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें