फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 65 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 2433

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पीजीआईएमएस व निजी बैंक कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में चार डॉक्टर, महिला फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, हॉस्टल कैंटीन का स्टाफ, निजी बैंक के कर्मचारियों सहित 65 नए मरीजों की पुष्टि हुई। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2433 पहुंच गया है। वहीं, 1879 अब ठीक हो चुके हैं। बुधवार के मुकाबले वीरवार को 30 लोग स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 528 बताई गई है। इसमें से 37 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 491 होम आइसोलेट किए गए हैं। 26 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक 64800 सैंपल की जांच करा चुका है, इसमें से 62191 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जिले में आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच की जा रही है।
यहां-यहां मिले संक्रमित
कलानौर का छात्र, ककराना में महिला आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, ब्राह्मणवास का लैब तकनीशियन, माडल टाउन में कर्मचारी, डेयरी मोहल्ला की गृहिणी, डॉक्टर हॉस्टल की कैंटीन में चार कर्मचारी, राम नगर का स्टाफ, हुडा कांप्लेक्स का गैस एजेंसी संचालक, यूनियन बैंक की महिला कर्मी, एसबीआई का कर्मचारी, अजायब महम से बैंक कर्मचारी, शिवाजी कॉलोनी का बैंककर्मी, खेड़ी सांपला में बैंककर्मी, रोहद कलां में बैंक कर्मी, शिव कॉलोनी की गृहिणी, श्रीनगर कॉलोनी का बच्चा व गृहिणी, कलानौर की गृहिणी, महम में बाबा सदगुरु कुटिया से शॉप कीपर, डीएलएफ कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर, लाहली की गृहिणी व बिजनेसमैन, आर्य नगर में बिजनेसमैन व चालक, सुभाष नगर में महिला कर्मचारी, घरौंठी में सीआरपीएफ का पुलिस जवान, नेहरू कॉलोनी में दो छात्र व गृहिणी, पटेल नगर में दुकानदार, रामगोपाल कॉलोनी में आयुर्वेदिक कॉलेज का डॉक्टर, बड़ा बाजार का दुकानदार, हरि सिंह कॉलोनी में निजी कर्मचारी, श्याम कॉलोनी का चालक, डेयरी मोहल्ला की गृहिणी, सुखपुरा चौक की गृहिणी, जवाहर नगर का सब्जी विक्रेता, बलंभ की गृहिणी, पीजीआईएमएस का सेवादार, शौरा कॉलोनी में बुजुर्ग, मेडिकल कैंपस में पीजीआईएमएस का डॉक्टर, सेक्टर-14 की डेंटल सर्जन, डॉक्टर हॉस्टल में सीनियर रेजिडेंट, खरैंटी, आंवल व नेहरू कॉलोनी की गृहिणी, डीएलएफ की बुजुर्गा, गांधी नगर का दुकानदार और लाहली, तेज कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, प्रेमनगर में दो निजी जॉब करने वाले, माडल टाउन, आदर्श नगर, सांपला, करौंथा, पहरावर, सैनिक कॉलोनी व जवाहर नगर में निजी जॉब करने वाले संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

सीरो सर्विलांस के तहत स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमों ने दो दिन में लिए 753 सैंपल
आईजी एंटीबॉडी टेस्ट की जांच रिपोर्ट से पता चलेगा जिले में संक्रमण का स्तर
सीरो सर्विलांस के दूसरे दिन जिले में स्वास्थ्य विभाग की 16 टीमों ने विभिन्न स्थानों से स्वस्थ लोगों के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इसके लिए अब तक 753 सैंपल लिए जा चुके हैं। सर्वे के पहले दिन 346 सैंपल भरे गए थे। इन सैंपलों की जांच जिला अस्पताल में की जा रही है और जांच रिपोर्ट सीधा चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर भेजी जाएगी। यह जानकारी सीरो सर्विलांस के नोडल अधिकारी डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी ने दी।
डॉ. बागड़ी ने बताया कि कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके लोगों की असल संख्या का पता लगाने के लिए यह सर्वे हो रहा है। इसी के आधार पर सरकार आगे की रणनीति बनाएगी। आईजी एंटीबॉडी टेस्ट से पता चल पाएगा कि कोरोना का असर जिले में कितना रहा है। इनमें लक्षण नहीं आए और वह कोरोना से ठीक हो चुके हैं, इसका खुलासा इस सर्वे में हो जाएगा। सीरो सर्विलांस के लिए विभाग ने जिले के 12 गांवों व चार अर्बन पीएचसी को चिह्न्ति कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें