फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 640 क्विंटल बीज की हाथोंहाथ हुई बिक्री, लगी किसानों की भीड़

Sat, 02 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01jjrp10- झज्जर। बीज लेने के लिए इंतजार करते किसान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कृषि कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी खाद-बीज की एक दुकान पर शुक्रवार को 640 क्विंटल गेंहू का बीज वितरित किया गया। पिछले कई दिनों से गेहूं के बीज को लेकर मारामारी चल रही है, लेकिन सभी किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कृषि कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी खाद-बीज की दुकानों पर किसान बीज लेने के लिए पहुंचे। त्योहार के कारण पिछले चार-पांच दिनों के मुकाबले कम किसान आए। कृषि कल्याण विभाग के पास सरकारी खाद-बीज की दो दुकानें हैं, जिसमें शुक्रवार को केवल एक दुकान पर लगभग 640 क्विंटल गेहूं का बीज आया। किसानों ने हाथोंहाथ बीज खरीद लिया। भीड़ कम होने के कारण कोई असुविधा नहीं हुई।

जिले में पिछले शनिवार से ही गेहूं के बीज की खरीद शुरू हुई थी। तभी से दुकानों के बाहर किसानों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। पांच दिन से हर रोज लगभग 700 से 800 किसान गेहूं का बीज लेने के लिए आ रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण किसानों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। सरकार की तरफ से किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू के बीज पर एक हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार का आया 640 क्विंटल गेहूं का बीज
कृषि कल्याण विभाग के पास सरकारी खाद बीज की एक दुकान पर शुक्रवार को 1270, 303, 187, 1142, गेहूं की किस्म का 640 क्विंटल बीज आया। इससे पहले बुधवार को बीज खत्म होने के कारण लगभग 180 किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा था। शुक्रवार को पूरा बीज बांट दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन
उनके पास कुल 5 हजार क्विंटल बीज आना है, जिसमें से अब तक दो हजार क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। बीज आते ही तुरंत उसका वितरण कर दिया जाता है।
- राकेश भौरिया, प्रभारी, हरियाणा बीज विकास निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें