फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के जिले में 63 नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। शनिवार को 63 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 7297 हो गई। शनिवार को 1054 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। कोरोना के 17 पॉजिटिव केस अस्पताल व 606 केस होम आइसोलेट किए गए हैं। जिले में 623 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 446 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। कोविड रिकवरी दर 90 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य की टीम का उद्योगों में जांच अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

60 लोगों ने कराई कोरोना जांच
सीता देवी संतोष देवी राधे राधे सेवा समिति के सानिध्य में रोटरी क्लब रोहतक सिटी की ओर से नगर निगम गोशाला में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। यहां अजय गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ. सचिन तंवर, लैब टेक्नीशियन सत्यवान, एंबुलेंस ड्राइवर देवेंद्र ने लोगों के सैंपल लिए। गोशाला प्रधान राजेश लुंबा टीनू व उनके परिवार ने राजकुमार लुंबा, सोम मलिक, मन्नू बाबा, राजू खुराना, अजय गोदारा, विजेंद्र दांगी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर में संदीप कौशिक, मोहित मलिक, पलक, अपरा, सिया राम समेत 60 सेवादारों का करोना टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें