रोहतक। क्षेत्र के बैयापुर गांव में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मिथिलेश 25 वर्ष बैयापुर गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। देर शाम हुई बूंदाबांदी के बाद आसमान से अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
आंधी के दौरान बाइक से गिरकर दो मजदूर घायल
रोहतक। मुरादपुर टेकना से बाइक से सैमाण गांव जा रहे बाइक सवार दो मजदूर आंधी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। घायल मजदूर संदीप और रोशन को पीजीआई में भर्ती कराया गया। संदीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मायना में भी सात वर्षीय सोनू गिरकर घायल हो गया।