फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 21ए में जमीन के भाव कम कराने की मांग का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सेक्टर 21ए में ट्रांसपोर्ट नगर व आसपास के एरिया में जमीन के भाव 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से कम करने की मांग पूरी न होने से नाराज ऑटो मार्केट के व्यापारी मंगलवार को भूख हड़ताल पर चले गए। व्यापारियों ने मांग की कि तब सरकार हुडा से कम रेट तय नहीं करवा देता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में प्रधान संजय दलाल, उप प्रधान सुनील, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र व सदस्य प्रवीण आंतिल शामिल है।
ट्रक ऑटो मार्केट के प्रधान संजय दलाल ने बताया कि हुडा ने 30 हजार रुपये रेट तय किया है, लेकिन छोटे मिस्त्री इतनी महंगी जमीन खरीदने में असमर्थ हैं। रेट कम करने की मांग को लेकर वे कई बार सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से लेकर हुडा के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। ऐसे में उनको मजबूरी में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, काठमंडी के व्यापारियों ने भी मंगलवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रधान उमेद सिंह व कोषाध्यक्ष पिंकी यादव व्यक्तिगत कारणों से अभी व्यस्त हैं। यादव ने बताया कि वे बुधवार को आकर व्यापारियों से बातचीत करेंगे आखिर क्या कदम उठाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें