अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। सोमवार रात को चोरों ने शाहाबाद में केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन चोर एटीएम के कैश वाले हिस्से को नहीं उखाए पाए । इससे कैश की चोरी हुई है या नहीं, इसका खुलासा इंजीनियरों द्वारा जांच के उपरांत ही हो पाएगा। चौंकी प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि चोरों ने रात करीब 12 बजे इस घटना को अंजाम दिया।
चोर रामा विहार कालोनी में स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर पहुंचे और एटीएम को काटा, लेकिन चोर कैश ट्रे को काटने में असफल रहे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। चोरों ने मुंह व हाथों को ढक हुआ था। चोरों ने कैमरों को भी तोड़ दिया, जिससे पूरी घटना इस कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
इस बारे में बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि इंजिनियर की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम जल्द ही शाहाबाद पहुंचेगी और एटीएम को खोलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चोर केश ट्रे को नहीं काट पाए हैं, लेकिन इंजिनियिर की पुष्टि की बात ही बताया जा सकेगा कि नकदी चोरी हुई है या नहीं। घटना के समय एटीएम में दो लाख की नगदी थी।