फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी को 18 साल के हुए युवाओं की बनेगी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : पंचायत व पंचायत समिति के चुुनाव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

हेडिंग : 1 जनवरी को 18 साल के हुए युवा बनेंगे मतदाता
: रिकार्ड में पता नहीं तो चुनाव कर्मचारी मौके पर जाकर करेंगे जांच
: 20 जून तक फोटो युक्त बनेगी मतदाता सूची : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले में पंचायत व पंचायत समिति के उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 11 से 20 जून तक फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी। जो युवा 1 जनवरी 2018 को 18 साल के हो गए, उनके भी वोट बनाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि कलानौर खंड के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 व 12, लाखनमाजरा खंड के वार्ड नंबर 13 व 3, रोहतक खंड के वार्ड नंबर 1, 6, 9 और सांपला खंड के वार्ड नंबर 2 की मतदाता सूची को ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के चुनाव के मद्देनजर अपडेट किया जा रहा है। उपरोक्त मतदाता सूचियों के अंतर्गत गांव बसाना, कलानौर, चिड़ी, लाखनमाजरा, भगवतीपुर, भैयापुर, करौंथा, खिड़वाली, मुंगाण व खरावड़ के मतदाता आते हैं। उपरोक्त वार्डों में पंच, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच के पद के आगे उप चुनाव होंगे। ऐसे में 11 से 20 जून तक वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नई वोट जोड़े जाए, पुराने हटाएं
डीसी डाक्टर यश गर्ग ने बताया कि उन मतदाताओं के नाम नियम-8 के तहत काट दिए जाएंगे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नियम-9 के तहत 21 जून को प्रारंभिक प्रकाशित मतदाता सूची के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अपील व सुनवाई के बाद 23 जुलाई को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें