फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नहीं पिला सके जूस, बुजुर्ग आरडब्ल्यू सदस्यों ने एक घंटा पहले साथियों से जूस पीकर खुद ही खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.....
विज्ञापन


फ्लैग : एनहांसमेंट के विरोध में सेक्टरवासियों ने रखी एक दिन की भूख हड़ताल
हेडिंग : मंत्री नहीं पिला सके जूस, खुद ही खत्म की हड़ताल
प्रधान बोले, मंत्री से हो गई थी सुबह बात, अचानक व्यस्त होने के चलते नहीं आ सके
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एनहांसमेंट के बिलों के विरोध में सोमवार को सेक्टर 1, 3, 4 एक्सटेंशन, 5 व 6 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक दिन की भूख हड़ताल रखी। हड़तालियों को उम्मीद थी कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौके पर आकर न केवल सरकार की गंभीरता का आश्वासन देंगे, बल्कि खुद जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराएंगे। लेकिन वे व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके। गर्मी के मौसम में साथियों ने एक घंटा पहले तीन बजे ही साथियों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। साथ ही डीसी के पीए को सीएम के नाम मांग पत्र देकर एनहांसमेंट के बढ़े बिल वापस लेने की मांग रखी।
बता दें कि हुडा की तरफ से सेक्टरों में कई गुणा एनहांसमेंट के बिल भेजे गए थे। सेक्टरों के लोग बिल भरने से यह कहकर इंकार कर रहे हैं कि उनसे 2003 में ही बिल भेजने थे। वे तुरंत जमा करवा देते, लेकिन अब 15 साल बाद ब्याज लगाकर बिल भेजे जा रहे हैं। यह गलती विभाग व सरकारों की है। ऐसे में वे भारी भरकम बिल नहीं भरेंगे। सरकार कोई न कोई रास्ता निकाले। इसके लिए सोमवार को सेक्टर एक से रिटायर्ड प्रोफेसर महताब सिंह, योगराज भाटिया, रणबीर तंवर, पीडी व शुभराम तल्हान, सेक्टर 3 से रामचंद्र सिवाच, कपूर सिंह ढाका, सुभाष कादयान व खुशीराम दांगी, सेक्टर 4 एक्सटेंशन से धर्मबीर राठी व संजय सांगवान, सेक्टर 5 से जगदेव राठी व सेक्टर 6 से रमेश खासा सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के बाहर डीसी आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे। साथ में आरएस भूरा, बीएस मलिक, एचके दलाल, जोगेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, आरपी नांदल, ईश्वर सहरावत, ताराचंद, नफेसिंह खटखड़, सूरत सिंह, राजेंद्र राणा, रणबीर दांगी, लाभ सिंह हुड्डा, एल नारंग, राजबीर सिंह, वेद प्रकाश, नरेंद्र सिंह, दीपक दहिया, एडवोकेट सतीश कौशिक, गुलशन उप्पल, राजकुमारी दहिया, खेमचंद, एसएस माथुर, मोहन लाल, अजीत जैन, अरविंद श्योराण, जगदेव राठी, केके खीरवाल, एसएस सहारण, सुरेंद्र मलिक, कैप्टन बालकिशन मलिक और सेक्टर एक आरडब्ल्यू के प्रधान कदम सिंह अहलावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
ये पहुंचे समर्थन देने
एनहांसमेंट के बढ़े बिलों के विरोध में बैठे सेक्टर वासियों को बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट, सीपीआईएम के सचिव सुरेंद्र मलिक, जनवादी महिला समिति की सचिव राजकुमारी दहिया, आल हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान प्रीत सिंह राठी शामिल रहे। बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने कहा कि अगर सेक्टरवासी न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं तो वकील मुफ्त में अदालत के अंदर उनका केस लड़ेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
एनहांसमेंट पर बैठे सेक्टरवासी न्याय चाहते हैं। उम्मीद थी कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर या उनका कोई प्रतिनिधि मौके पर आकर न केवल आश्वासन देगा, बल्कि जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराएगा। मंत्री से बात भी हो गई थी, लेकिन वे व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके। गर्मी के मौसम में साथियों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई गई। इसके बाद डीसी आफिस सीएम के नाम मांग पत्र देने पहुंचे, पता चला कि डीसी दादरी में हुए हादसे के चलते पीजीआई में घायलों के उपचार की व्यवस्था कराने में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पीए मुकेश कुमार को मांग पत्र देकर आए हैं।
-कदम सिंह अहलावत, प्रधान सेक्टर एक आरडब्ल्यू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें