फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी देकर नौ वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने लोकलाज के कारण इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी और ना ही परिजनों को बताया। जब युवक अधिक परेशान करने लगा तो पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही 30 वर्षीय करण का उनके घर पर आना जाना था। वर्ष 2009 में एक दिन उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। उसने डर व लोकलाज के कारण इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद से आरोपी उसे डरा धमकाकर उसके साथ बार-बार संबंध बनाने लगा। अब आरोपी उसे बहुत ज्यादा परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने देर शाम महिला के बयान पर आरोपी युवक कर्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें