फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुसचिवालय में हुई आपात मीटिंग, नहीं बनाएंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित..........
विज्ञापन

लघु सचिवालय में वीएलई की आपात मीटिंग, बोले ---
मनमानी शर्त थोप रहे अधिकारी, नहीं बनाएंगे आधार कार्ड

: डीसी आफिस, पीजीआई व सिविल अस्पताल में भी बंद कराएंगे काम
: डीआईओ बोले, केंद्र सरकार का निर्णय, सरकारी कार्यालय में ही चलेगा आधार केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सरकारी कार्यालय की शर्त को लेकर विलेज लेवल इंटरप्योनोर (वीएलई) ने काम बंद करने का निर्णय किया है। साथ ही दावा किया कि डीसी आफिस, पीजीआई, सिविल अस्पताल व पीएचसी सेंटर पर जहां भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, वहां के आपरेटर भी उनके साथ हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सरकारी बिल्डिंग होने की शर्त सरकार की तरफ से लगाई गई है, जिससे समझौता नहीं किया जाएगा। चयनित जगह आधार बनाने का काम बिना रुकावट चल रहा है।

वीएलई की बैठक को संबोधित करते हुए सुनील मलिक ने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाले ज्यादातर ऑपरेटरों को इनएक्टिव कर दिया गया है और इसका कोई कारण भी उन्हें नहीं बताया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि जो आपरेटर आधार का काम करना चाहता है उसे सरकारी भवन में मंजूरी का बहाना बनाकर मना कर दिया जाता है। जब इस संबंध में सीएससी अधिकारी से सर्विस बंद करने की बात कही तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि सर्विस बंद करने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है तथा जिसको जो करना है करे। मीटिंग में यशपाल हुड्डा, दिनेश कुमार, हरविंद्र नांदल, रविन्द्र कुमार, केशव जीत, सुनील राठी, राकेश मोर, विकास शर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र, संदीप व धीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार का नियम, चयनित जगह काम जारी
सरकार की तरफ से नियम बनाया गया है कि केवल सरकारी बिल्डिंग के अंदर ही आधार कार्ड बनाया जा सकता है। क्योंकि आधार कार्ड गलत तरीके से बनाने की शिकायतें आ रही थी। डीसी आफिस, पीजीआई, सिविल अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने का काम जारी है। किसी तरह की रुकावट नहीं है।
- मनीष गुप्ता, डीआईओ




एक्सक्लूसिव

15 दिन के अंदर डाकघर में अपडेट होंगे आधार कार्ड
- जल्द आधार कार्ड बनाने का कार्य भी कर दिया जाएगा शुरू, डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिये अलग से सेवा केंद्र का चल रहा निर्माण

- कर्मचारियों को दी जा चुकी है ट्रेनिंग, बायो मैट्रिक मशीनें खरीदने के लिये भी सरकार दे चुकी है हरी झंडी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के डाकघर में जल्द ही आधार कार्ड बनने व अपडेट होने शुरू हो जाएंगे। इसके लिये जहां कर्मचारियों को दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं सेवा केंद्र का निर्माण भी डाकघर में चल रहा है। आगामी 15 दिनों के अंदर डाकघर में आधार कार्ड अपडेट होने शुरू हो जाएंगे। जल्द ही इसके लिए बायोमैट्रिक मशीनें भी खरीदी जाएंगी।

अभी तक ऐसा होता था कि आधार कार्ड को निजी एजेंसियां बना रही थी। जिसके बदले शुल्क भी लिया जाता है। डाकघरों में चिट्ठी पत्री, बैंकिंग सेवा के बाद अब आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। रोहतक के डाकघर के प्रवर डाकपाल डीवी सैनी ने बताया कि जल्द ही डाकघरों में ही आधार कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिये है। डाकघर में इसके लिये अलग से सेवा केंद्र का भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। डाकघर में तैनात 10 से अधिक कर्मचारियों को आधार कार्ड के लिये दिल्ली में विशेष ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। आगामी 15 दिन के अंदर डाकघर में फिलहाल आधार कार्ड को अपडेट करने का कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल आधार कार्ड में की गई गलतियों को सुधार होगा। आधार कार्ड नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही बायोमैट्रिक मशीन को खरीदा जाएगा। डाकघर में सेवा शुरू होने के बाद लोगों को आधार कार्ड के लिये प्राइवेट एजेंसियों के चक्कर लगाने को भी मजबूर नहंी होना पड़ेगा। प्रवर डाकपाल ने सोमवार को भी निर्माणाधीन केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

फोटो-प्रवर डाकपाल डीवी सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें