फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य व्यसन निर्भरता उपचार केंद्र का दर्जा प्राप्त नशा मुक्ति केंद्र साबित होगा वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


वरदान साबित होगा नशा मुक्ति केंद्र : डॉ. राजीव गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नशा मुक्ति केंद्र को राज्य व्यसन निर्भरता उपचार केंद्र का दर्जा प्राप्त होना संस्थान और उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। विभाग में एमडी साइक्रेट्री की सीटें दो से बढ़कर दस हो गई हैं। इन सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश भी ले चुके हैं। नए सत्र में दस नये एमडी चिकित्सकों का बैच संस्थान को मिल जाएगा। इससे मरीजों के उपचार में काफी सहायता मिलेगी। यह बात मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

वह मंगलवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के सिगमंड फ्रायड प्रशिक्षण खंड में संस्थान की सुख समृद्धि के लिए हवन कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. ओपी कालरा उपस्थित रहे। डॉ. राजीव गुप्ता ने कुलपति से संस्थान की उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों को लेकर चर्चा की। कुलपति डॉ. कालरा ने कहा कि आज जिस खंड में हवन किया जा रहा है उसका जल्द ही शुभारंभ भी हो जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुजाता सेठी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. हितेश खुराना, डॉ. विनय कुमार, डॉ. राजीव डोगरा, डॉ. सुनीला राठी, डॉ. कृष्ण, डॉ. अमित, डॉ. आशीष मलिक, डॉ. गौतम, डॉ. जोगेंद्र, डॉ. पूनम, डॉ. मंजू राणा, सुधा चौधरी, सिस्टर श्यामा, स्टाफ मीनू, मनोज, अनुज, पूनम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें