फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान भुगतने में छूटे लोगों के पसीने, जमकर हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

चालान भुगतने में छूटे लोगों के पसीने, जमकर हुई झड़प
- अव्यवस्थाओं का रहा अंबार, जुगाड़ से भुगत रहे थे चालान
- दो दिन पहले जीरो टॉलरेंस डे पर कटे थे 1000 से अधिक चालान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस जनता जीरो टॉलरेंस डे के नाम पर ट्रैफिक का पाठ पढ़ाने का प्रयास कर रही है मगर चालान भरने को लेकर पुलिस लाइन में कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन में सैकड़ाें लोग चालान भुगतने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण लोग घंटों तक लाइन में खडे़ रहे। इस दौरान चालान भरने आये लोगों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। कई बार लोग चालान भुगतान ले रहे कर्मचारियों से भी भिड़ गये
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस ने अपने यातायात को लेकर शुरू किये गये अभियान जीरो टॉलरेंस डे के तहत एक हजार से ज्यादा चालान काटे थे। इनमें हेलमेट सहित अन्य चालान किये गये थे। मंगलवार की सुबह लोग पुलिस लाइन स्थित ऑफिस में चालान भरने पहुंचे। कुछ ही देर में चालान भरने वालों की लंबी कतार लग गई। महिलाओं की लाइन अलग से थी। ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग अपने अपने नंबर को लेकर आपस में ही भिड़ गये। चालान भरने आई महिलाओं के साथ भी कहासुनी हुई। लोग कई घंटों तक लाइन में खड़े रहे। मामला तब बिगड़ा जब लोग जुगाड़ से पैरवी करके चालान भरने लगे। इससे लाइन में लगे लोग बिफर गये। लोगों ने भुगतान ले रहे कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। कई बार पुलिस लाइन में हंगामा हुआ। शाम करीब तीन बजे तक लोग लाइन में ही खड़े रहे। हालत यह रही कि चालान भरने के लिए अन्य शहरों से आने वाले लोगों को कतार लंबी होने के कारण बिना चालान भरे ही निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने अभियान के तहत हजारों चालान तो काट दिये लेकिन भुगतान को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें