फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अगस्त से शुरू होगा जिले में टीबी मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
स्वास्थ्य विभाग एवं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल की टीम जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी। आठ अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग जहां मरीजों की जांच करेगा। वहीं मेदांता की एक्स-रे टीम जांच में सहयोग करेगी। विशेष अभियान का शुभारंभ टांकडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आठ अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद टीम नौ अगस्त को पीएचसी भाड़ावास, 10 को सीहा पीएचसी में जांच करेगी। कार्यक्रम के तहत 16 को फतेहपुरी, 17 को खोल, 21 को पीएचसी जाटूसाना, 22 को बव्वा, 23 को डहीना, 24 को गुड़ियानी, 28 अगस्त को मसानी में जांच की जाएगी।
विज्ञापन

टीबी एवं एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीसी तंवर एवं उनकी टीम ने बावल रोड स्थित गांव भवाड़ी में तेल डिपो पर चालकों एवं परिचालकों को टीबी एवं एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने एड्स के लिए चार कारणों को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा कि यदि धूम्रपान छोड़ दिया जाए तो टीबी से आसानी से बचा जा सकता है। वहीं उपचार में सावधानी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें