फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शरारत ने कर दी रोमांच में देरी, लेक की खुदाई के दौरान भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में बोटिंग का लुत्फ उठाने का सोच रहे लोगों को अब थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मसानी बैराज के पास वन निगम कार्पोरेशन की ओर से बनाए जा रहे लेक में खुदाई के दौरान किसी की ‘शरारत’ से पानी भर गया है। जिससे यह काम बाधित हो गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब इसमें थोड़ी देर होगी। गौरतलब है कि मसानी बैराज में सिंचाई विभाग की 1600 एकड़ जमीन है, इसमें 500 एकड़ जमीन बांध के लिए है। अन्य 1100 एकड़ में से 500 एकड़ जमीन वन निगम कार्पोरेशन ने सिंचाई विभाग से लीज पर ली है। शेष जमीन भी लेने की तैयारी चल रही है। यहां पर करीब 30 एकड़ में वन निगम लोगों के लिए लेक खुदवाकर बोटिंग की व्यवस्था कर रहा था। खुदाई भी चल रही थी, लेकिन किसी ने शरारत कर पीछे से इसमें पानी छोड़ दिया, जिससे इसमें पानी भर गया है। ऐसे में विभाग की तैयारी को धक्का लगा है। ऐसे में अक्तूबर में शुरू होने वाली वोटिंग के रोमांच में अब थोड़ी सी देरी हो सकती है।

होना है प्लांटेशन
वन निगम इसमें कृषि वानिकी के तहत प्लांटेशन का काम भी कर रहा है। जिससे यहां आने वाले लोगों को प्लांटेशन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके। इसके अतिरिक्त एग्रो फोरेस्टी पर भी काम किया जा रहा है। वन निगम ने इसके लिए सभी तैयारी कर ली है। बाहर के राज्यों से आए कारीगर इस काम में जुटे हैं।
विज्ञापन


बच्चों के मनोरंजन का आया सामान
यहीं पर बच्चों के मनोरंजन के लिए प्लास्टिक या अन्य सामग्री के जिराफ, भालू, शेर, सांप, लोमड़ी सहित अन्य जानवर भी आए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वन क्षेत्र से अधिक से अधिक अवगत कराना है। वन निगम इसमें हर्बल पार्क बनाने का काम भी कर रहा है।

पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है जगह
एनएच आठ पर होने के चलते यह जगह बहुत महत्वपूर्ण है। हमने यहां वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में वन निगम ने इस जगह को चुना। इसकी तैयार यूं तो पिछले काफी दिनों से चल रही थी, इसे वन निगम एक-एक कर शुरू करेगा।
विज्ञापन


थोड़ा काम बाधित
किसी की शरारत से लेक वाली जगह पर पानी भर गया है। ऐसे में लेकर का काम थोड़ी बाधित होगा। लेकिन हम शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लेंगे। लोगों को शीघ्र ही बोटिंग के रोमांच का अनुभव होगा। -सुभाष यादव, महाप्रबंधक, वन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें