फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के राशन में कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील के राशन में कीड़े
विज्ञापन

चरखी दादरी। कबीर नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में मिड-डे -मील के गेहूं व चावल में कीड़े होने से परेशानी बढ़ गई है। अब शिक्षक इस गेहूं व चावल को साफ करवा रहे हैं ताकि भोजन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के कबीर नगर स्थित प्राइमरी स्कूल में मिड-डे-मील के गेहूं व चावल भिजवाए गए हैं। स्कूल के शिक्षकों को इन गेहूं व चावल में कीड़े मिलने से एतराज भी जताया। यह गेहूं व चावल शहर के शहीद दलबीर राजकीय स्कूल से भिजवाया गया है। इस पर शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल के मिड-डे-मील इंचार्ज एवं हेडमास्टर धर्मबीर सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने इन शिक्षकों को बताया कि कुक के जरिए इन गेहूं व चावल की सफाई करवा दी जाएगी। बारिश के मौसम में अनाज में कीड़ों का होना स्वाभाविक है। विभाग का नियम है कि राशन खत्म होने पर साथ लगते स्कूल से लिया जा सकता है। शहीद दलबीर स्कूल से 1.30 क्विंटल गेहूं व 2.60 क्विंटल चावल कबीर नगर स्कूल में भिजवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें